धौलपुर: सागरपाड़ा पर टैंकर दो युवकों को कुचलते हुए घर में घुसा
सोमवार देर रात आगरा से ग्वालियर की ओर जाते टैंकर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। सागरपाड़ा चेक पोस्ट के पास हुई दुर्घटना में दोनों बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद टैंकर कॉलोनी की एक मकान में जा घुसा। घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। जिन्होंने परिवहन विभाग की अस्थाई चेक पोस्ट में आग लगाने के साथ तोड़फोड़ कर दी