धौलपुर: जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण, बंदियों से हुए रूबरू
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर सतीश चंद ने जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित लीगल एड क्लिनिक के संबंध में नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।