धौलपुर: पुलिस की 70 टीमों ने 377 स्थानों पर दबिशें देकर दबोचे 177 अपराधी
महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर राहुल प्रकाश आईपीएस के निर्देशन एवं धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के नेतृत्व में जिले में दो दिन एरिया डॉमीनेशन की कार्यवाही के अन्तर्गत हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर व उनके सहयोगियों एवं अवैध हथियार, अवांछित गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।