धौलपुर: उमरारा गांव के पास आवारा जानवर से टकराई बाइक, सवार 3 घायल
नेशनल हाईवे संख्या 123 पर स्थित उमरारा के पास सोमवार को आवारा जानवर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार 3 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो को 108 एंबुलेंस से जिला असपताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक घायलने बताया की वह अपनी भाभी विमलेश पत्नी लव कुश और उसके पुत्र अभी के साथ धौलपुर से दवाई लेकर घर जा रहा था। तभी उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।