धौलपुर: इंडोर स्टेडियम के कार्य का नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने पूजा-अर्चना कर बड़ी फील्ड में किया शिलान्यास
इंदिरा गांधी स्टेडियम धौलपुर में मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम के लिए आवंटित पांच करोड़ की राशि काफी समय से फुटबॉल की बॉल की तरह लुढ़क रही थी। लेकिन सोमवार को नगर परिषद धौलपुर की सभापति खुशबू सिंह एवं पूर्व उप सभापति निशांत सिंह द्वारा पूजा अर्चना कर इसका शिलान्यास कर दिया गया। जिससे अब खेल प्रेमियों की उम्मीदें जाग गई हैं कि अब इंडोर स्टेडियम इसी ग्राउंड में ही