सीतापुर। थाना मछरेहटा पुलिस ने चोरी की शीशम की लकड़ी ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, बहादुरपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चोरी की शीशम की लकड़ी के चार बड़े बोटे बरामद हुए।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश (HS-633A) और लल्लू राम उर्फ मुन्ना, निवासी लालपुर इटौवा, थाना मछरेहटा के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, रमेश थाना मछरेहटा का हिस्ट्रीशीटर है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो पिकअप, दो देशी तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, चार कुल्हाड़ी, एक बांका, लोहे की आरा, करीब 60 हाथ रस्सी और ₹900 नकद बरामद हुए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले मुसौली गांव स्थित खेत से शीशम का पेड़ काटने और लकड़ी को छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, लकड़ी को बेचने के लिए हरदोई ले जाया जा रहा था। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रमेश के खिलाफ सीतापुर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और अवैध शस्त्र समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.
.
.
.
#Sitapur #Machhrehta #SitapurPolice #WoodTheft #SheeshamWood #HistorySheeter #PoliceAction #IllegalArms #CrimeNews #UPNews #NHPBharat