हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की गश्त और चेकिंग के दौरान ग्राम पावटी के आम के बाग में गोकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में तीन आरोपी नईम, जमील और बिलाल घायल हो गए, जबकि तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, तीन अवैध असलहे, जिंदा व खोखा कारतूस, पशु कटान के उपकरण, घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम, जमील, बिलाल, मोहम्मद परवेज, सोनू और आहत के रूप में बताई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गोकशी, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब चार दर्जन मामले दर्ज हैं।
घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.
.
.
.
#Hapur #Garhmukteshwar #HapurPolice #PoliceEncounter #Gokashi #CrimeNews #PoliceAction #UttarPradesh #UPNews #NHPBharat