रफीगंज: प्रखंड मुख्यालय में उत्तर कोयल नहर के अधूरे कार्य को पूरा करवाने की मांग को लेकर धरना जारी
उत्तर कोयल नहर के कुटकु डैम में फाटक लगाने एवं मगध के धरती पर पानी लाने की मांग को लेकर 190वें दिनों से धरना पर बैठे धरनार्थियों के समर्थन में बुधवार को अंसारी महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष एवं जन सुराज युवा नेता वसीम नैय्यर अंसारी अपने समर्थकों के साथ रफीगंज ब्लॉक परिसर पहुंचे। बुधवार संध्या 5 बजे वसीम ने बताया कि इस समस्या को वरीय नेताओं को अवगत कराया जाएगा।