रफीगंज: चरकावां नहर के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, 72 घंटे बाद भी मृतक की पहचान नहीं हुई
रफीगंज रेलवे स्टेशन के चरकावां नहर के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से पोल संख्या 505/25-27 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। मंगलवार रात्रि 9 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम कराकर शव गृह में रखा गया था लेकिन 72 घटे तक पहचान नही होने पर पुलिस द्वारा धावा नदी के समीप शव को डिस्पोजल किया गया।