शामली: विधवा महिला ने पति की मौत के बाद मकान पर कब्जे का लगाया आरोप, शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत
Shamli, Shamli | Nov 13, 2026 शामली के गांव लिलौन निवासी महिला पिंकी ने शुक्रवार को शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत की। महिला ने बताया कि उसके पति रवि कुमार की 22 अप्रैल 2026 को संदिग्ध मौत हो गई थी, जिसके बाद अब ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर उसके पति के मकान पर कब्जा कर लिया है। महिला ने बताया कि वह पूर्व में भी शिकायत कर चुकी है।