कोडरमा: खेलो इंडिया अस्मिता योगासन चैंपियनशिप में सेक्रेड हार्ट स्कूल की तीन छात्राओं ने पदक जीते
सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्राओं ने खेलो इंडिया द्वारा आयोजित अस्मिता योगासन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और शहर का नाम रोशन किया। कक्षा 8 की अन्नू श्री और सृष्टि कुमारी ने प्रतियोगिता में बेहतरीन लचीलापन, संतुलन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया।