कोडरमा: कोडरमा जिला प्रशासन और इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में 16,334 मरीजों का पंजीकरण
जिला प्रशासन कोडरमा एवं इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन समारोह आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में माननीय विधायक श्री अमीत कुमार यादव, उपायुक्त श्री ऋतुराज, जिला परिषद् अध्यक्ष श्री रामधन यादव व अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह शामिल हुए।