कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त के जनता दरबार में ज़मीन पर कब्ज़ा, संपत्ति विवाद और सड़क निर्माण समेत कई मामले आए
जिले में आम जनों की समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता दरबार में आयुष्मान कार्ड बनाने, पीसीसी सड़क बनाने, जमीन पर जबरन कब्ज़ा करना, संपत्ति विवाद जैसी कई समस्याएं सामने आईं।