कोडरमा: तिलैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाइपास से एक 407 मालवाहक वाहन (जेएच11एन-5558) किया जब्त
तिलैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाइपास से एक 407 मालवाहक वाहन(जेएच11एन-5558) मंगलवार को 2 बजे जब्त किया है। बताया जाता है कि उक्त वाहन में चोरी के लोहे का स्क्रैप लदा हुआ है। इस मामले में वाहन के चालक भागीरथ नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि उक्त लोहा गझंडी क्षेत्र से लाया जा रहा था,जो तिलैया स्थित किसी फैक्ट्री में गलाया जाना था।