कोडरमा: नगरखारा में हुआ रुद्राभिषेक, विधायक डॉ. नीरा यादव भी शामिल हुईं
सावन माह में शिवभक्त सुबह होते ही मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। नागपंचमी को लेकर मंगलवार को भी मंदिरों पर अधिक भीड़ देखने को मिली। घरों से लेकर मंदिरों तक भक्तों की भीड़ लगी रही। इधर कोडरमा के नगरखारा स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी बिनोद कुमार मुन्ना ने रुद्राभिषेक करवाया।