कोडरमा: पूर्णिमा टॉकीज परिसर में आकांक्षा हाट का होगा आयोजन, उपायुक्त ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
नगर परिषद् झुमरी तिलैया स्थित पूर्णिमा टॉकिज परिसर में दिनांक 31 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक "आकांक्षा हाट" का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज उपायुक्त श्री ऋतुराज ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।