मदार नदी में डूबने से युवक की मौ*त, गांव में मचा कोहराम
मदनपुर थाना क्षेत्र के पलकिया गांव में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया। मदार नदी में डूबने से मो साहुद अंसारी के पुत्र मो दिलशाद आलम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अहले सुबह नदी की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया और पुलिस के सहयोग से करीब 11 बजे युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।
#Madanpur #Aurangabad #Palkiya #MadarNadi #Drowning #AccidentNews #BiharNews #AurangabadNews #MadanpurNews #BreakingNews #BiharPolice #LocalNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum
Rafiganj, Aurangabad | Sep 8, 2026