गुना: जिले में बढ़ेंगे 120 मतदान केंद्र, कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के साथ मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर की बैठक
Guna, Guna | Aug 18, 2025 गुना जिले में मतदान केंद्रो के युक्ति युक्तकारण को लेकर 18 अगस्त को कलेक्टर ने राजनीतिक दलो के लोगो के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। कहा, जिले की चारो विधानसभाओ में 1200 से अधिक मतदाता संख्या पर 120 मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे हैं। चारों विधानसभा में कुल 1103 मतदान केंद्र है, युक्ति युक्तकरण के बाद 1223 संख्या हो जाएगी।