Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image
image

जनजातीय क्षेत्र पांगी में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस संदीप कुमार ने ध्वजारोहण कर ली मार्चपास्ट की सलामी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि सुरेंद्र ठाकुर चम्बा / पांगी, 15 अगस्त जनजातीय क्षेत्र पांगी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ स्थित पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में शनिवार को उपमंडल स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में कार्यवाहक आवासीय आयुक्त एवं तहसीलदार पांगी संदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण के साथ किया। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। अपने संबोधन में संदीप कुमार ने क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत वीर सपूतों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी प्रदान करती है। ईमानदारी से कार्य करना, कानून का सम्मान करना, महिलाओं का सम्मान, आसपास स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण की रक्षा करना और समाज में भाईचारा कायम रखना भी सच्ची देशभक्ति है। मुख्य अतिथि ने युवाओं से महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा महिला मंडलों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मार्चपास्ट में भाग लेने वाले पुलिस, एनसीसी और एनएसएस प्रतिभागियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सीता राम, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राम रत्न, आरओ रोहित प्रधान, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग सुरेंद्र ठाकुर, पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के प्रधानाचार्य देवी सिंह, प्रधानाचार्य एकलव्य स्कूल देश राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Pangi Administration #PangiLiveNews #Pangi #Killar #Chamba #HimachalPradesh #PangiValley #स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #जय_हिंद #देशभक्ति #शहीदों_को_नमन #पांगी #चंबा #हिमाचलप्रदेश #जनजातीय_क्षेत्र #KillarPangi #PangiNews

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026

MORE NEWS

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में देशभक्ति का रंग, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा

सुरेंद्र ठाकुर 
चंबा 15 अगस्त 2026
देशभर के साथ जिला चंबा में भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।
Mukesh Agnihotri उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश Neeraj Nayar 
#IndependenceDay2026 #स्वतंत्रता_दिवस #15August #स्वतंत्रता_दिवस_समारोह #मुकेश_अग्निहोत्री #DeputyCM #HimachalPradesh #HimachalNews #ChambaChowgan #चंबा #देशभक्ति #जय_हिंद #PangiLiveNews

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में देशभक्ति का रंग, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा सुरेंद्र ठाकुर चंबा 15 अगस्त 2026 देशभर के साथ जिला चंबा में भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। Mukesh Agnihotri उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश Neeraj Nayar #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रता_दिवस #15August #स्वतंत्रता_दिवस_समारोह #मुकेश_अग्निहोत्री #DeputyCM #HimachalPradesh #HimachalNews #ChambaChowgan #चंबा #देशभक्ति #जय_हिंद #PangiLiveNews

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026

शहीद दीनानाथ ठाकुर स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वें स्वतंत्रता दिवस

सुरेंद्र ठाकुर 
चम्बा / पांगी 15 अगस्त 
शहीद दीनानाथ ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में तिलक राज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर SMC अध्यक्ष जय चंद, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरथी के सीएचटी बंसी लाल भारद्वाज, मुख्य अध्यापक अरुण भारद्वाज, किशन चंद भारद्वाज सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शहीद दीनानाथ ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ  ने भी सहयोग दिया। विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि तिलक राज ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया।
#स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #शहीद_दीनानाथ_ठाकुर_विद्यालय #स्वतंत्रता_दिवस_समारोह #तिलक_राज #स्कूल_समाचार #पांगी #चंबा #हिमाचल_प्रदेश #PangiLiveNews #Pangi #Chamba #HimachalPradesh #SchoolNews #JaiHind 🇮🇳

शहीद दीनानाथ ठाकुर स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वें स्वतंत्रता दिवस सुरेंद्र ठाकुर चम्बा / पांगी 15 अगस्त शहीद दीनानाथ ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में तिलक राज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर SMC अध्यक्ष जय चंद, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरथी के सीएचटी बंसी लाल भारद्वाज, मुख्य अध्यापक अरुण भारद्वाज, किशन चंद भारद्वाज सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शहीद दीनानाथ ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी सहयोग दिया। विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि तिलक राज ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया। #स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #शहीद_दीनानाथ_ठाकुर_विद्यालय #स्वतंत्रता_दिवस_समारोह #तिलक_राज #स्कूल_समाचार #पांगी #चंबा #हिमाचल_प्रदेश #PangiLiveNews #Pangi #Chamba #HimachalPradesh #SchoolNews #JaiHind 🇮🇳

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026

टिकरीगढ़ पंचायत में पुश्तैनी रास्ता बंद करने का मामला फिर सामने आया

कंटीली झाड़ियों और बड़े पत्थरों से रास्ता बंद होने का ग्रामीणों का आरोप, स्कूली बच्चों की आवाजाही प्रभावित

सुरेंद्र ठाकुर 
चुराह, 15 अगस्त। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के एक गांव में पुश्तैनी रास्ता बंद किए जाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा कंटीली झाड़ियों और बड़े-बड़े पत्थरों के माध्यम से रास्ते को बंद कर दिया गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त रास्ता गांव के लोगों के लिए लंबे समय से आवागमन का प्रमुख माध्यम रहा है। इसी रास्ते से रोजाना ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे और बच्चियां भी अपने स्कूल आते-जाते हैं। रास्ता बंद होने के कारण उन्हें आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पहले भी सामने आ चुका है मामला

ग्रामीणों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब इस रास्ते को बंद किया गया हो। इससे पहले भी रास्ता बंद करने की घटना सामने आई थी। उस समय पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को खुलवाया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार ऐसी स्थिति पैदा होने के बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी वजह से लोगों में रोष बढ़ रहा है।

प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाते हुए मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन मौके का निरीक्षण करे, रास्ते की स्थिति स्पष्ट करे और संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश जारी करे।

लोगों की मांग है कि रास्ते को बार-बार बंद किए जाने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

अब कार्रवाई का इंतजार

फिलहाल ग्रामीणों की नजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान हो पाता है।

PANGI LIVE NEWS
आपकी आवाज़, आपकी खबर।

#टिकरीगढ़ #चुराह #चंबा #पुश्तैनीरास्ता #रास्ताबंद #ग्रामीणसमस्या #स्कूलीबच्चे #ग्रामीणोंकीमांग #जिला_प्रशासन #पुलिस_प्रशासन #चंबान्यूज़ #ChambaNews #TikkriGarh #PangiLiveNews #HimachalNews #LocalNews #ग्रामीणोंकीआवाज #जनसमस्या #प्रशासनसेमांग #स्थायीसामाधान

टिकरीगढ़ पंचायत में पुश्तैनी रास्ता बंद करने का मामला फिर सामने आया कंटीली झाड़ियों और बड़े पत्थरों से रास्ता बंद होने का ग्रामीणों का आरोप, स्कूली बच्चों की आवाजाही प्रभावित सुरेंद्र ठाकुर चुराह, 15 अगस्त। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के एक गांव में पुश्तैनी रास्ता बंद किए जाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा कंटीली झाड़ियों और बड़े-बड़े पत्थरों के माध्यम से रास्ते को बंद कर दिया गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त रास्ता गांव के लोगों के लिए लंबे समय से आवागमन का प्रमुख माध्यम रहा है। इसी रास्ते से रोजाना ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे और बच्चियां भी अपने स्कूल आते-जाते हैं। रास्ता बंद होने के कारण उन्हें आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी सामने आ चुका है मामला ग्रामीणों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब इस रास्ते को बंद किया गया हो। इससे पहले भी रास्ता बंद करने की घटना सामने आई थी। उस समय पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को खुलवाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार ऐसी स्थिति पैदा होने के बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी वजह से लोगों में रोष बढ़ रहा है। प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाते हुए मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन मौके का निरीक्षण करे, रास्ते की स्थिति स्पष्ट करे और संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश जारी करे। लोगों की मांग है कि रास्ते को बार-बार बंद किए जाने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। अब कार्रवाई का इंतजार फिलहाल ग्रामीणों की नजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान हो पाता है। PANGI LIVE NEWS आपकी आवाज़, आपकी खबर। #टिकरीगढ़ #चुराह #चंबा #पुश्तैनीरास्ता #रास्ताबंद #ग्रामीणसमस्या #स्कूलीबच्चे #ग्रामीणोंकीमांग #जिला_प्रशासन #पुलिस_प्रशासन #चंबान्यूज़ #ChambaNews #TikkriGarh #PangiLiveNews #HimachalNews #LocalNews #ग्रामीणोंकीआवाज #जनसमस्या #प्रशासनसेमांग #स्थायीसामाधान

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंबा के ऐतिहासिक चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने चंबा के लिए 15 नई इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसें देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चंबा में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए एचआरटीसी के बेड़े में 1,000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। 
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है। पंजाब पुनर्गठन कानून के तहत हिमाचल के 7.19 प्रतिशत हिस्से के हक का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक दौर में पहुंच गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सर्वोच्च न्यायालय हिमाचल के हकों के पक्ष में फैसला देगा और प्रदेश को उसका उचित हिस्सा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली मौतों को गंभीरता से लेते हुए चंबा को सड़क सुरक्षा के लिए पायलट जिला बनाया गया है। इसके लिए 5 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। डेटा आधारित सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाकर दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली मौतों को न्यूनतम करने के प्रयास किए जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सत्ता में आते ही सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिससे 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ मिला। उन्होंने निगमों और बोर्डों के ओपीएस से वंचित कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इन्हें भी इसका लाभ देने की दिशा में सरकार महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।
उन्होंने कहा कि चंबा के विकास के लिए सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चंबा-चुवाड़ी के बीच 14.816 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण लगभग 4,594 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। इसके बनने से दोनों स्थानों के बीच दूरी करीब 26 किलोमीटर कम होगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकास, सामाजिक न्याय और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी और ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक नीरज नैयर सहित अन्य गणमान्य अतिथि तथा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंबा के ऐतिहासिक चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने चंबा के लिए 15 नई इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसें देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चंबा में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए एचआरटीसी के बेड़े में 1,000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है। पंजाब पुनर्गठन कानून के तहत हिमाचल के 7.19 प्रतिशत हिस्से के हक का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक दौर में पहुंच गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सर्वोच्च न्यायालय हिमाचल के हकों के पक्ष में फैसला देगा और प्रदेश को उसका उचित हिस्सा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली मौतों को गंभीरता से लेते हुए चंबा को सड़क सुरक्षा के लिए पायलट जिला बनाया गया है। इसके लिए 5 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। डेटा आधारित सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाकर दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली मौतों को न्यूनतम करने के प्रयास किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सत्ता में आते ही सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिससे 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ मिला। उन्होंने निगमों और बोर्डों के ओपीएस से वंचित कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इन्हें भी इसका लाभ देने की दिशा में सरकार महत्वपूर्ण कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि चंबा के विकास के लिए सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चंबा-चुवाड़ी के बीच 14.816 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण लगभग 4,594 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। इसके बनने से दोनों स्थानों के बीच दूरी करीब 26 किलोमीटर कम होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकास, सामाजिक न्याय और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी और ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक नीरज नैयर सहित अन्य गणमान्य अतिथि तथा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026