जांजगीर: स्वतंत्रता दिवस पर साइबर सुरक्षा का संदेश, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ली सेल्फी और किया जागरूक
जांजगीर-चांपा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। जांजगीर साइबर थाना में आयोजित “साइबर जागृति” अभियान के तहत समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सेल्फी फ्रेम स्टैंड में सेल्फी लेकर लोगों को साइबर अपराध से सतर्क रहने का संदेश दिया।