रायडीह: पहाड़ से चट्टान लुढ़का, युवक की मौत; अस्पताल ले जाते समय कार भी दुर्घटनाग्रस्त
Raidih, Gumla | Sep 26, 2026 रायडीह। थाना क्षेत्र के तेतरडीह परसा गांव निवासी 25 वर्षीय प्रवीण गोप की चट्टान की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई जा रही है। मृतक के पिता वासुदेव राय ने बताया कि खाना खाने के बाद प्रवीण खेत में काम करने गया था। इसी दौरान बारिश होने पर वह बचने के लिए पहाड़ी की ओर चला गया। तभी अचानक पहाड़ से एक चट्टान लुढ़ककर उसके ऊपर जा गिरी,