बाढ़: बाढ़ प्रखंड के दलिशमन चक विद्यालय के विकास के लिए प्रधान शिक्षक ने बाढ़ के विधायक से की मुलाकात
Barh, Patna | Apr 5, 2026 बाढ़ प्रखंड के दलिश्मणचक विद्यालय के प्रधान शिक्षक कर्ण अभिजीत ने रविवार को लगभग साढ़े 7 बजे बाढ़ के विधायक डॉ० सियाराम सिंह से औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने विधायक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय के विकास से सम्बंधित मुद्दों पर बातचीत की और शिक्षा संबंधी जरूरी चीजों को विद्यालय में उपलब्ध कराने की मांग की।