खगड़िया: शहर के जदयू कार्यालय में मनायी गई पूर्व मंत्री बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती
कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा की 102 वीं जयंती समारोह धुमधाम से मनायी गई। मौके पर उपस्थित पार्टी के नेताओं के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। और उनके नाम का गगनभेदी जयकारे लगाये गये।