विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने आर्य गुरुकुल गौशाला में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम में कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन का आंदोलन है। यह अपनी संस्कृति, आस्था और भविष्य बचाने का अभियान है। “जल है तो कल है” जीवन का सत्य यही है।