झांसी: झांसी में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ड्यूटी से घर लौटते समय हार्ट अटैक से हुई मौत, दतिया स्टेशन पर थे तैनात
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2024 झांसी में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे ड्यूटी से घर लौटे थे, तभी उनको हार्ट अटैक आ गया। परिजन झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वह दतिया स्टेशन पर तैनात थे। मौत के बाद परिजन और उनके करीबी शोक में डूब गए।