गोरखपुर: भीषण गर्मी में लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी में लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं, ऐसे में लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को यह बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक से और हीट वेव से कैसे बचें। लोगों में निशुल्क ORS बांटा जा रहा है।