गोरखपुर: पीड़ित पर मुकदमा दर्ज करने के आरोप में एम्स थाने के दरोगा को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
फर्जी दस्तावेज तैयार कर ₹12 लाख हड़पने के आरोपी को बचाने के लिए एम्स थाने के दारोगा अश्वनी तिवारी ने पीड़ित के खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर की जांच में मामले का खुलासा होने के बाद बीतीरात एसएसपी ने दरोगा अश्वनी तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। एम्स थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में रहने वाले मुकेश कुमार गुप्ता के साथ जालसाजी की थी।