गोरखपुर: शहर के विभिन्न फुटपाथों पर सो रहे मजदूरों को सिटी मजिस्ट्रेट ने पहुंचाया रेन बसेरा
जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देश पर बीती देर रात सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे ने शहर के विभिन्न फुटपाथों पर सो रहे मजदूरों को ढूंढकर रेन बसेरा में भेजा। बीते दिनों फुटपाथ पर सोने वाले एक मजदूर की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन जागा और अब कोई और मौत ना हो इसलिए मजदूरों को फुटपाथ पर से ढूंढकर रेन बसेरा में ठहराया जा रहा है।