कोईलवर: कुल्हड़िया गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौत; तीन माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
कोईलवर प्रखंड के कुल्हड़िया गांव के समीप मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पटना-बक्सर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय पिंटू कुमार की मौत हो गई। मृतक गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी स्व. शारदा राय के पुत्र थे।थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल के आश्वासन पर रात 10:30 तक जाम हटाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।