बाह: गांव गोपालपुरा के पास आवारा गोवंश से टकराई बाइक, बाइक सवार दो लोग हुए गंभीर घायल व गोवंश की हुई मौत
थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोपालपुरा के पास आवारा गोवंश से बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि गोवंश की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया है।