बाह: जमीनी विवाद के चलते गांव फरेरा में दो पक्षों में हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी
थाना बाह के गांव फरेरा में जमीनी विवाद के चलते 2 पक्ष आमने-सामने आ गए, इस दौरान जमकर लाठी ठंडी चलने लगे, और कुल्हाड़ी से भी वार किए गए, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए CHC केंद्र बाह में भर्ती कराया,जहां बेहतर इलाज हेतु आगरा हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है