बाह: हमला करने के मामले में दो अभियुक्तों को पिनाहट से किया गया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में चोरी, लूट, डकैती इनामियां, वांछित, वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पिनाहट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमला करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।