बाह: उधन्नपुरा में बिजली की चिंगारी से खेत में खड़े पेड़ में लगी आग, फायर विभाग ने आग पर पाया काबू
थाना जैतपुर के गांव उधन्नपुरा में बिजली की चिंगारी से खेत में खड़े एक पेड़ में आग लग गई, आग लगने से किसानों में हड़कंप मच गया, दरअसल खेतों में किसानों की गेहूं की फसल खड़ी हुई थी, इसी दौरान सभी किसान घबरा गए,आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई, फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।