बाह: गांव कमतरी के पास यमुना के बीहड़ में लगी आग, फायर विभाग ने पाया काबू
थाना जैतपुर के गांव कमतरी के पास यमुना के बीहड़ में अचानक भीषण आग लग गई, आग लगने से वन्यजीवों में भगदड़ मच गई, एवं ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया, इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई, वन विभाग की टीम ने फायर विभाग को मौके पर बुला लिया, और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, बताया गया है कि आग ने एक बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया है।