चूरू: जिले में दोपहर 3 बजे तक 57.61 प्रतिशत मतदान, प्रसव के दूसरे दिन नवजात को लेकर वोट डालने पहुंची प्रसूता
Churu, Churu | Nov 14, 2026 पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत शनिवार को जिले की छह पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दोपहर 3 बजे तक जिले में औसतन 57.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समिति में सर्वाधिक 64.24 प्रतिशत और सुजानगढ़ में सबसे कम 52.94