भंडरा: लोहरदगा के चंद्रवंशी समाज का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला,आठ सूत्री ज्ञापन सौंपकर आरक्षण समेत कई मांगें उठाईं।
लोहरदगा अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश एवं चंद्रवंशी रवानी क्षत्रिय महासभा केंद्रीय समिति के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार सुबह लगभग 11 बजे झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की।