🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | पांगी लाइव न्यूज़
भूस्खलन से सुंडला–बनीखेत मार्ग बंद, बैरागढ़–शिमला बस सहित कई वाहन फंसे
बरंगाल के पास सड़क पर भारी मलबा और पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा, 11 जुलाई।
सुंडला–बनीखेत मुख्य मार्ग पर बरंगाल के समीप शनिवार को हुए भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
भूस्खलन के चलते बैरागढ़–शिमला बस सहित कई छोटे-बड़े वाहन बीच रास्ते में फंस गए। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क से मलबा हटाने के लिए मशीनें मौके पर पहुंच गई हैं और बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन एवं संबंधित विभाग की टीमें जल्द से जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने में जुटी हुई हैं।
👉 यात्रियों से अपील:
जब तक मार्ग पूरी तरह बहाल होने की आधिकारिक सूचना न मिले, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
#PangiLiveNews #BreakingNews #Chamba #Sundla #Banikhet #Landslide #Himachal #RoadClosed #TrafficUpdate #ChambaNews
Chamba, Chamba | Jul 11, 2026