सफीपुर: उन्नाव में पड़ोसी ने घर के पास 7 फीट गहरा गड्डा खोदा, नींव के पास खुदाई से घर ढहने का खतरा, पुलिस को दी तहरीर
Safipur, Unnao | Jul 30, 2026 उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र की परियर चौकी के नया खेड़ा गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर घर की नींव के पास गहरी खुदाई कराने का आरोप लगाया है। गुरुवार दोपहर 2 बजे पीड़िता के अनुसार, पड़ोसी ने घर की नींव से सटाकर करीब 6 से 7 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया है, जिससे मकान की नींव कमजोर हो गई है और घर कभी भी ढह सकता है। महिला ने परियर चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार