डौण्डीलोहारा: खेत में मिला अजगर का बच्चा, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
रेंगाडबरी में शुक्रवार को किसान के खेत में अजगर का बच्चा मिलने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रेंगाडबरी निवासी किसान नंदकुमार कोर्राम अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे।