चित्तौड़गढ़। महिला एवं बाल चिकित्सालय में गुरुवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। अरनिया पंथ निवासी रीना तेली के पति देवीलाल ने आरोप लगाया कि डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव ने समय पर ध्यान नहीं दिया। तीन घंटे इंतजार के बाद ऑपरेशन हुआ, तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी।