कटकमदाग: राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष ने नवोदित डॉक्टर ज्योति कुमारी को किया सम्मानित
झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव रांची जाने के क्रम में रविवार को दोपहर दो बजे हजारीबाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसदन भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ बैठक की। इसके बाद वे कटकमदाग क्षेत्र के नरसिंह स्थान रोड स्थित झामुमो नेता रामा सोनी के आवास पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।