पटना ग्रामीण: बेटे को मुख्यमंत्री बनाना कौन नहीं चाहेगा? जीतन राम मांझी का लालू यादव पर पलटवार
लालू यादव ने कहा है कि किसी भी कीमत पर तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस पर शनिवार की शाम 4 बजे एयरपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कौन नहीं चाहेगा कि अपना बेटा मुख्यमंत्री नहीं हो लेकिन यह सब ख्याली पुलाव है। वहीं, तेजस्वी यादव द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर भी उन्होंने निशाना साधा है।