पटना ग्रामीण: पटना डीएम की अध्यक्षता में गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई
शनिवार की शाम 6:00 बजे समाहरणालय में पटना डीएम की अध्यक्षता में गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। मीटिंग में अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने; रोगियों के प्रति मधुर व्यवहार करने; निःशुल्क दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रबंधन में पारदर्शिता का निर्देश दिया।