पटना ग्रामीण: पटना के जीवा ज्वेलरी शॉप लूट में 14 लाख की ज्वेलरी बरामद, 2 महिलाओं की हुई गिरफ्तार
31 जनवरी को पटना के जीवा ज्वेलरी शॉप से लूटे गए 40 लाख के गहने और 27 हजार कैश मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 14 लाख के गहने की भी बरामदगी हुई है। दोनों के पास चोरी के गहने और कैश रखा हुआ था। लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी की बहन है। पटना के सिटी एसपी पश्चिमी सरथ कुमार ने शनिवार को 4 बजे इसकी जानकारी दी।