सदर अस्पताल लखीसराय के सभागार में आज शुक्रवार को दिन के 2 बजे स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक एवं निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. उमेश प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भावनात्मक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने की, जबकि मंच संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल ने किया।