बेगूसराय: बेगूसराय के डुमरी में दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, माँ सहित दो बेटियाँ और एक बेटा घायल
बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों की दबंगई देखने को मिली है, जहां घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है, जहां दबंगों ने घर में घुसकर मां और दो बेटियों समेत चार लोगों को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।