सुसनेर: इतवारीया में कलश यात्रा निकालकर गंगादास मंदिर में श्री राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ आरंभ
नगर के इतवारिया बाजार स्थित गंगादास मन्दिर में आज शुक्रवार को कलश यात्रा निकालकर के श्री राधा कृष्ण की मूर्ति की स्थापना हेतु प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत की गई है। कलश यात्रा में महिलाओं गंगाजल से भरे कलश लिए शामिल रही। आपको बता दे कि जीर्णशीर्ण हो चुके गंगादास मंदिर का जीर्णोद्धार नगर के युवाओं द्वारा जनसहयोग से करवाया गया है।