डिंडौरी: कलेक्टर ने घुसिया गांव में जल संकट का किया निराकरण, ग्रामीणों को मिली पेयजल सुविधा
घुसिया गांव में जल संकट के चलते ग्रामीणो ने परेशान होकर जनसुनवाई मे पहुंचकर गुहार लगाई थी जिसके चलते कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 गांव पहुंचकर निरीक्षण किया, बोरवेल के खराब मोटर को तत्काल चेंज करवाकर ग्रामीणो कि पानी कि समस्या का निराकरण किया। कलेक्टर नेसरपंच सचिव के खिलाफ लापरवाही को लेकर अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।