नवादा: अलग-अलग एटीएम से पैसे निकालते हुए आलोक को पकड़ा गया, उसके साथियों का भी हुआ खुलासा
Nawada, Nawada | Sep 11, 2026 नवादा पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधियों का गिरोह अलग-अलग बैंकों के एटीएम से ठगी का पैसा निकालता था। गिरोह के सदस्य पुलिस की नजरों से बचने के लिए ग्रामीण इलाकों और सुनसान जगहों पर स्थित एटीएम का इस्तेमाल करते थे। फर्जी बैंक खातों में गिरोह के सरगना द्वारा साइबर ठगी की रकम भेजी जाती थी, जिसे अलग-अलग एटीएम से निकालकर सरगना तक पहुंचाया जाता था।