आदर्श हत्याकांड की रंजिश में अमरजीत को मारी गई थी गोली, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
आरा नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग में 20-21 अक्टूबर की रात हुई थी गोलीबारी, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और मोटरसाइकिल की बरामद
आरा। नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग में विजयादशमी की रात हुई गोलीबारी की घटना का भोजपुर पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गोलीबारी में अमरजीत कुमार नामक युवक जख्मी हो गया था।
Jagdishpur, Bhojpur | Oct 21, 2026